26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – धान की रोपाई के लिए किसानों ने मांगा पानी, एक जुलाई से नहरों में जल छोड़ने की मांग

Jabalpur Local News, 23 जून। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में जबलपुर जिले के किसानों ने बरगी हिल्स स्थित नहर विभाग कार्यालय पहुंचकर नहरों में समय पर पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर मुख्य अभियंता के.एस. कुशरे को ज्ञापन सौंपा।

बैठक में पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी ने बताया कि मानसून की देरी से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने पहले ही रोपा डाल दिए हैं, ऐसे में समय पर नहरों से पानी नहीं मिला तो फसल संकट में आ सकती है।

जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी सहित पाटन, बरगी, सिहोरा और शहपुरा के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा। किसानों ने नहरों की तत्काल सफाई और मरम्मत के साथ-साथ 1 जुलाई से नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की, जिससे धान की समय पर रोपाई संभव हो सके।

नहर विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय उपस्थिति:
इस मौके पर किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी, संभागीय उपाध्यक्ष एवं विद्युत नियामक आयोग के सदस्य दामोदर पटेल, पुखराज चंदेल, मोहन तिवारी, आलोक पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। वहीं, नहर विभाग से मुख्य अभियंता के.एस. कुशरे, एसडीओ संगीता दिवाकर, पी.के. खत्री, एस.के. शर्मा, मनीष दीक्षित सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading