May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुणे : पालखी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 लाख रुपए के माल बरामद

पुणे, 25 जून । महाराष्ट्र के पुणे के पालखी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। वहीं, करीब 24 लाख के सामान भी बरामद किए गए हैं।


संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालखी यात्रा के दौरान पुणे शहर में बड़ी संख्या में वारकरी और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और महिलाओं के गहने चुराने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुणे क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

क्राइम ब्रांच यूनिट 5 और 6 की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान इन चोरों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में चांदनी शक्ति कांबले (32), रीटा उर्फ गंगा नामदेव कांबले (35), बबीता सुरज उपाध्ये (57), पूजा धीरज कांबले (35), गणेश विलास जाधव (30) और अरबाज नौशाद शेख (19, झारखंड) शामिल हैं। इनके साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

इनके पास से 22.5 तोला वजनी सोने के गहने (मूल्य 19,41,310 रुपए) और 14 मोबाइल हैंडसेट (मूल्य 4,50,000 रुपए) इस प्रकार कुल 23,91,130 रुपए का चोरी का माल बरामद किया गया है।

इन सभी आरोपियों के खिलाफ हडपसर, वानवड़ी और लोणी कालभोर पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। मोबाइल और गहनों के वास्तविक मालिकों की तलाश पुलिस कर रही है।

पालखी यात्रा के दौरान जिन नागरिकों के मोबाइल या महिलाओं के गहने चोरी हुए हैं, उनसे हडपसर या वानवड़ी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने की अपील की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजनकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) पंकज देशमुख और उपायुक्त (अपराध) निखिल पिंगळे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट 5 और 6 की टीमों ने अंजाम दिया।

अन्य ख़बरें

बरगी: क्रूज हादसे में बचे व्यक्ति ने बताई पूरी सच्चाई, क्या 60 से 65 लोग थे मौजूद, सुरक्षा की अनदेखी, क्रूज चालक कूद के भागा?

Newsdesk

बरगी डैम हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद से ही लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे.

Newsdesk

पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस की शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading