28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड: “बहन से रिश्ता खत्म तो पिंडदान क्यों नहीं करते”, भाई विपिन का आरोप- सोनम के परिवार ने छिपाई सच्चाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: "बहन से रिश्ता खत्म तो पिंडदान क्यों नहीं करते", भाई विपिन का आरोप- सोनम के परिवार ने छिपाई सच्चाई

इंदौर, 26 जून। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम के परिवार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सोनम के परिवार ने शादी की बात करने के समय सच्चाई छिपाई थी। विपिन रघुवंशी ने सोनम के भाई गोविंद पर भी तीखा हमला बोला। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए विपिन रघुवंशी ने शिलांग पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उन्हें शिलांग ले गई है। उन्होंने ये भी पुष्टि की कि पुलिस ने पिस्टल और अन्य जरूरी सामान भी जब्त कर लिया है। इसके बाद उन्होंने सोनम के परिवार को लेकर सवाल उठाए।

विपिन ने कहा, “अगर सोनम का भाई गोविंद बार-बार ये कह रहा है कि वो राजा के परिवार के साथ है, तो वो ये मांग क्यों नहीं कर रहा कि उसकी बहन को फांसी दी जाए? अभी तक उसकी तरफ से कोई स्पष्ट मांग नहीं आई है।”

विपिन ने कहा, “गोविंद मीडिया में कहता है कि वो अपनी बहन सोनम की कोई मदद नहीं करेगा और उससे संबंध खत्म कर दिए हैं तो फिर वो अपने घर में उसके नाम से जुड़ा सारा सामान बाहर क्यों नहीं फेंक देता? क्यों नहीं वो अपनी बहन का पिंडदान कर देता? जब किसी का निधन हो जाता है तो घर में उसका सामान नहीं रखा जाता। अगर उन्होंने वाकई रिश्ते तोड़े हैं तो उन्हें ये दिखाना भी चाहिए।”

विपिन ने बताया कि सोनम ने पुलिस के सामने राजा रघुवंशी के साथ अपने प्रेम संबंधों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, “मुझे ये सब बातें मीडिया और मेघालय पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पता चली हैं।” उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सोनम रघुवंशी चाहती थी कि उसकी शादी राज कुशवाह से हो जाए और जब ये संभव नहीं हुआ तो उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

विपिन रघुवंशी ने सोनम के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि जब शादी की बातचीत चल रही थी, उस समय ये बताया गया था कि सोनम पढ़ी-लिखी है और बाहर जाकर काम करेगी। उन्होंने कहा, “हमने तब इस पर कोई आपत्ति नहीं की, लेकिन अब लग रहा है कि उस परिवार ने कई अहम बातें हमसे छुपाई थीं। शायद उसी कारण आज मेरा भाई हमारे बीच नहीं है।” विपिन रघुवंशी ने मांग की कि मेघालय पुलिस निष्पक्ष जांच कर इस हत्याकांड में शामिल हर व्यक्ति को आरोपी बनाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading