24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुरुग्राम : एलएलबी छात्र को कार से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 27 जून। गुरुग्राम में दो दिन पहले एलएलबी छात्र को कार से कुचलने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से स्कोडा कार भी बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई है, वह निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी सेक्टर-14 में पीजी में रहता है। आरोपी 24 जून को कंपनी में काम करके गाड़ी से अपने पीजी लौट रहा था और गाड़ी चलाते समय नींद आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

गुरुग्राम पुलिस के मु‍ताबिक, 24 जून को अलसुबह सेक्टर-37 थाना पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक की एक्सीडेंट में लगी चोंटों के कारण मृत्यु हो गई। सूचना पाकर पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक युवक की पहचान ओमनगर निवासी हर्ष के रूप में हुई। मृतक हर्ष एलएलबी का छात्र था। जांच के दौरान पता चला कि वह होटल के सामने सर्विस लेन में किनारे पर खड़ा था और तभी एक तेज रफ्तार कार ने हर्ष को कुचल दिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हर्ष अपने दोस्त के साथ एनएच-48 पर एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। वह ढाबे के सामने खड़े थे, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उसे कुचल दिया। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया है। आरोपी सेक्टर-14 में पीजी में रहता है और वह एक कंपनी में सिविल इंजीनियर है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना की रात में वह ऑफिस से लौट रहा था, इस दौरान कार चलाते वक्त उसे झपकी आई और उसकी कार युवक से टकरा गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment