24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ाई कार, बदला गया 15 ट्रेनों का रूट

तेलंगाना में हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में उस समय सहम का माहौल बन गया जब नशे में धुत एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर अपनी कार दौड़ा दी। रेल अधिकारियों ने जब ट्रैक पर कार देखी तो उनके होश उड़ गए। रेलवे अधिकारियों ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन महिला बिना किसी की परवाह किए तेज स्पीड़ में कार को दौड़ाती रही। महिला के इस कांड के बाद 10 से 15 ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है। इनके रूट बदलने पड़े हैं। उनमें बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। इन ट्रेनों को सुरक्षा के चलते डायवर्ट किया गया। रेलवे ट्रैक को कुछ समय के लिए पूरी तरह से बंद करना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह चौंकाने वाली घटना शंकरपल्ली स्टेशन के पास हुई। वायरल वीडियो में महिला की कार को रेलवे ट्रैक पर तेजी से चलते हुए देखा गया। रेलवे कर्मचारी, स्थानीय लोग और पुलिस महिला को कार से निकालने की कोशिश करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। जब भीड़ ने महिला को बाहर निकाल कर हाथ बांधे तो वह चिल्लाते हुए कहती हाथ खोलने के लिए कहती है। एक चश्मदीद ने बताया, करीब 20 लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया। वह बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही थी और काफी आक्रामक थी। बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी। इसी वजह से उसने यह हरकत की। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। महिला की कार से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद हुए हैं, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment