June 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भुवनेश्वर नगर निगम में हिंसा, भाजपा ने पांच सदस्यों को किया सस्पेंड

भुवनेश्वर, 02 जुलाई। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) कार्यालय में सोमवार को हुई हिंसक घटना के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पांच प्राथमिक सदस्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने हिंसा में शामिल होने के आरोपों के आधार पर नगरसेवक अपरूप नारायण राऊत, रश्मि रंजन महापात्रा, देबाशीष प्रधान, सचिकान्त स्वैन, और संजीव मिश्रा को निलंबित करने की घोषणा कर दी है। इसकी पुष्टि खुद भाजपा की मीडिया सेल ने की है।

बता दें कि भाजपा का यह कदम बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को सोमवार को कथित तौर पर उनके कार्यालय से खींचे जाने और उपद्रवियों के एक समूह द्वारा हमला किए जाने के बाद आया है।

ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार को ओडिशा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (ओएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पर कथित हमले के विरोध में अपने सदस्यों से मंगलवार से ‘सामूहिक अवकाश’ पर जाने का आह्वान कर रखा है।

हालांकि, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आश्वासन देने के बाद एसोसिएशन ने अपने ‘सामूहिक अवकाश’ वाले धरना प्रदर्शन को रोकने का फैसला लिया है। वहीं, सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि कथित हमले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत काम करना बंद कर दिया था और धरने पर बैठ गए थे। ऐसे में अब इन कर्मचारियों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और बीएमसी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और मामले की गहन जांच करनी शुरू कर दी थी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में लगी है, ताकि आगे की कार्रवाई जल्द की जा सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। लोग वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading