27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई विपिन ने सुप्रीम कोर्ट के वकील हायर किए, बोले –सोनम को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर ही चैन लूंगा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब परिवार ने न्याय की लड़ाई को और तेज कर दिया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मामले में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की टीम हायर कर ली है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सोनम और उसके साथियों ने सोची-समझी साजिश के तहत राजा की हत्या की है, जिसे वह नरबलि जैसा कृत्य मानते हैं। उनका दावा है कि सोनम ने पूरी प्लानिंग के साथ राजा को मारा और इसमें कहीं न कहीं कानूनी सलाह लेने वाले अनुभवी लोग शामिल थे, जिन्होंने उसे सिखाया कि क्या करना है और कैसे।
विपिन रघुवंशी ने सोनम के भाई गोविंद पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में गोविंद ने खुद माना था कि सोनम से गलती हुई है और उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन अब उसने अपना रवैया बदल लिया है। अब गोविंद सोनम के लिए वकील कर रहा है, जेल में मिलने की कोशिश कर रहा है और अपने पुराने बयानों से मुकर गया है।विपिन का कहना है कि गोविंद ने उनके परिवार के साथ भावनात्मक रूप से झूठा नाटक किया और अब सोनम को बचाने में जुट गया है।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

Newsdesk

Leave a Comment