23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकपथ मोबाइल ऐप से अब तक 7800 शिकायतों का निराकरण, सतत मॉनीटरिंग जारी

Lokpath Mobile App – लोक निर्माण विभाग द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक करीब 7800 सड़क संबंधी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। एक वर्ष में मिली इस सफलता को देखते हुए ऐप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अब तक करीब 1.5 लाख लोग इस ऐप का उपयोग कर चुके हैं।

यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दी। उन्होंने लोकपथ ऐप को जनभागीदारी आधारित डिजिटल गवर्नेंस का प्रभावी उदाहरण बताया और कहा कि आने वाले वर्ष में ऐप के 5 लाख डाउनलोड सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

राष्ट्रीय पहचान भी मिली

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि लोकपथ ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। यहां तक कि लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस ऐप से जुड़ा प्रश्न प्रतियोगियों के सामने प्रस्तुत किया था, जो इसकी पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है।

आगे की योजना — नगर निगम और एनएचएआई की सड़कों को भी जोड़ा जाएगा

बैठक में सुझाव आया कि नगर निगम की सड़कों को भी लोकपथ ऐप से जोड़ा जाए ताकि शहरी क्षेत्रों की सड़क समस्याएं भी इसी प्लेटफॉर्म से हल की जा सकें। वहीं, एनएचएआई के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्गों को भी लोकपथ ऐप से जोड़ने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इससे राज्य में एकीकृत सड़क नेटवर्क प्रबंधन की दिशा में बड़ा और क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

समीक्षा बैठक में प्रमुख अभियंता केपीएस राणा, एसआर बघेल, भवन विकास निगम के प्रमुख अभियंता अनिल श्रीवास्तव, सड़क विकास निगम के तकनीकी सलाहकार आरके मेहरा, भोपाल परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय मस्के, आनंद राणे और बीपी बोरासी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading