30.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मदरसे में पढऩे वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म :मौलाना ने तीन साल में तीन बार कराया गर्भपात, पत्नी भी शामिल; आरोपी फरार

Meerut News – मेरठ के लोहियानगर स्थित एक मदरसे में बिहार से मौलवियत की पढ़ाई करने आई 22 वर्षीय छात्रा के साथ मौलाना ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता ने बताया कि मौलाना ने इस दौरान उसे कई बार बंधक बनाया। दुष्कर्म के कारण वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना ने अपनी पत्नी की मदद से हर बार उसका गर्भपात करा दिया।
जब पीडि़ता ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया, तो उसे पागल करार दे दिया गया। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए। पीडि़ता ने 9 जुलाई की ट्रेन से घर जाने का टिकट कराया। यह जानकर मौलाना ने उसका विरोध किया। गुरुवार को मौलाना ने पीडि़ता को फिर बंधक बनाया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे बचाया। पीडि़ता पड़ोसियों के साथ थाना लोहियानगर पहुंची।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौलाना फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment