23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

क्या T-Series ने दबाव डालकर दिलजीत दोसांझ से बैन हटवाया? FWICE अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने किया खुलासा

Diljit Dosanjh  – FWICE ने दिलजीत दोसांझ पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है, जिससे अब वह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में काम कर सकेंगे। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल ‘बॉर्डर 2’ के लिए दी गई है, अन्य प्रोजेक्ट्स पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

IANS से खास बातचीत में FWICE अध्यक्ष बी. एन. तिवारी से पूछा गया कि क्या ‘बॉर्डर 2’ के निर्माता या T-Series ने दिलजीत पर से बैन हटवाने के लिए उन पर दबाव डाला।

तिवारी ने कहा, “अगर किसी आग्रह पर विचार करना दबाव है, तो हाँ, उसे दबाव कहा जा सकता है। हमारे T-Series से अच्छे रिश्ते हैं। हमने उन्हें चार बार जाकर समझाया कि वे शूटिंग जारी नहीं रख सकते, लेकिन उन्होंने हमसे लगातार एक मौका देने की अपील की। वे फिल्म के लिए किसी अन्य कलाकारों का सही संयोजन नहीं खोज पाए। जब उन्होंने अपनी असमर्थता जताई, तो हमारा फर्ज था कि हम कोई समाधान निकालें क्योंकि इसमें देश का पैसा लगा है।”

FWICE अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ‘बॉर्डर 2’ के निर्माता ने उन्हें पत्र लिखकर दिलजीत को फिल्म में शामिल करने की अनुमति मांगी थी।

उन्होंने आगे बताया कि निर्माताओं ने यह भी कहा कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और किसी अन्य कलाकार को लाना मुश्किल होगा। खासतौर पर अधिकांश एक्शन सीन पहले ही शूट हो चुके हैं, इसलिए दिलजीत को बदलना बेहद कठिन हो जाता।

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ ‘सरदार जी 3’ में काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर FWICE ने भूषण कुमार, जे. पी. दत्ता, निधि दत्ता और अनुराग सिंह को पत्र लिखकर ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत को हटाने की मांग की थी।

पत्र में लिखा गया था —
“पश्चिम भारत सिने कर्मचारी महासंघ (FWICE), जो भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के मूल कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है, अभिनेता-गायक श्री दिलजीत दोसांझ को आपकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में कास्ट किए जाने से गहरा निराश और चिंतित है। T-Series और JP Films के बैनर तले बन रही इस फिल्म में एक ऐसे कलाकार को शामिल करना, जिसने देश में चल रहे तनाव और राष्ट्रीय भावना को नजरअंदाज किया है, इंडस्ट्री के उस रुख को कमजोर करता है, जो उसने देश के साथ एकजुटता में लिया है।”

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading