25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

लखनऊ : लूलू मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

Lucknow’s Lulu Mall supervisor Faraz arrested for drugging, raping Hindu woman

लखनऊ, 9 जुलाई। राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद फिलहाल आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद फरहाज अयोध्या के रामनगर पहाड़गंज घोसियाना का रहने वाला है। वो लूलू मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। पीड़िता भी इसी मॉल में काम करती है।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहम्मद फरहाज ने उसे धमकी दी थी कि इस मॉल में काम करना है तो उसे इस्लाम कबूल करना होगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था। पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

एफआईआर के मुताबिक, 7 जुलाई को युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी। उसमें कहा गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। आरोपी मोहम्मद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। उसने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे लिए, लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गई।

पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मोहम्मद फरहाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 8 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया गया। वो अपने भाई मोहम्मद तबरेज और मां परवीन बानो के साथ थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ लखनऊ पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment