April 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

चामिडा वास ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

कोलंबो, 23 फरवरी (आईएएनएस)| श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच नियुक्त होने के महज तीन दिन बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वास को आने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया था। लेकिन टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने से ठीक पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एसएलसी के बयान के अनुसार, वास ने साथ ही बोर्ड को यह भी बताया है कि वह विंडीज दौरे में सहायक स्टाफ के तौर पर भी नहीं जा पाएंगे।

एसएलसी ने बयान जारी कर कहा, “वास का इस्तीफा श्रीलंका टीम के वेस्टइंडीज रवाना होने से ठीक पहले आया है। यह काफी दुखद है कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में वास अपने निजी वित्तीय लाभ के कारण गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं।”

निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे चुके डेविड साकेर के बाद वास को नया तेज गेंदबाजी कोच चुना गया था। श्रीलंका को विंडीज के साथ तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज की शुरूआत तीन मार्च को होगी। सभी मुकाबले एंटीगा में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे।

अन्य ख़बरें

प्रियांश आर्य: दिल्ली प्रीमियर लीग से निकला ‘कोहिनूर’, जिसने आईपीएल में चमक बिखेरी

Newsdesk

17-19 अप्रैल के बीच पुणे में शूटिंग लीग, जानिए किस टीम में कौन-कौन शूटर?

Newsdesk

आईपीएल 2026: एलएसजी के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading