35.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रदेश की प्राविण्य सूचि में सांदीपनि विद्यालय बालाघाट के छात्रों का दबदबा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से 10 वीं / 12 वीं के परीक्षार्थियों ने मारी बाजी,


दि.15.04.2026
कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षार्थियों को वार्षिक परीक्षा के बाद यदि  किसी का इंतजार होता हैं,तो वह परीक्षा परिणाम का इंतजार होता हैं जिसे माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मान.मुख्यमंत्री म.प्र.शासन के मुख्य आतिथ्य में घोषित कर दिए गए। विगत वर्षों की भांति इस बार भी सांदीपनि विद्यालय बालाघाट की कक्षा 10 वीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। वर्तमान सत्र में कक्षा 10 वीं के कुल दर्ज 483  विद्यार्थीयों में से 478 परीक्षार्थियों उत्तीर्ण हुए तथा 05 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए। जिसमें से 123 परीक्षार्थी 90% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 10 वीं का कुल परीक्षा परिणाम 98.9% रहा।
इसी क्रम में आज घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 वीं के कुल दर्ज 379 परीक्षार्थियों में से 362 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 17 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें । इनमें से 176 छात्रों ने 75% तथा 27 छात्रों ने 90% अंक अर्जित कर कक्षोन्नति प्राप्त किया। इस प्रकार कक्षा बारहवीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.05% रहा ।
*प्रदेश व जिले की प्राविण्य सूची में स्थान*
प्रदेश की प्राविण्य सूची में सांदीपनि विद्यालय बालाघाट की कक्षा 10 वीं के परीक्षार्थियों में कु.नैना लिल्हारे-495 अंक -पांचवा स्थान, रेयांश चौरागडे-494 अंक-छटवां स्थान,अनंत पंचेश्वर व कु.अंशिका गंगभोज -493 अंक- क्रमशः सातवां स्थान,कु.यामिनी शरणागत व कु.हिमांशी कुथे-491 अंक क्रमशः -नवमा स्थान,कु.स्वेता बानते,कु.देवांशी व कु.निशा ने 490 अंक अर्जित कर क्रमशः दशवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिले की प्राविण्य सुची में कु. कौतिका शिव व मिलिंद टांडिया-489 अंक- क्रमशः प्रथम स्थान,कु.चंचल पंचेश्वर 488 द्वितीय स्थान, कु.अक्षरा उपवंशी व कु.गेशना पंचेश्वर ने 487 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में जिले की प्राविण्य सूची में कक्षा बारहवीं (वाणिज्य संकाय) से कु. मिताली टेंभरे ने 478 अंक अर्जित कर 95.6% प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। सम्मान समारोह आयोजित कर इन सभी छात्र-छात्राओं के साथ पालकों तथा कक्षा शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के फलस्वरूप जिला शिक्षा अधिकारी बालाघाट श्री अश्विनी उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में संस्था प्राचार्य डॉ.युवराज राहंगडाले, उपप्राचार्य साजिद मोहिस खान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य ने  सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । इस सफलता पर संस्था प्राचार्य ने बताया कि सभी शिक्षकों ने विगत सत्र के शुभारंभ होते ही 01 अप्रैल 2025 से परीक्षा पूर्वाभास (Exam preparation) की नियमित श्रृंखलाबद्ध तैयारी की गई। पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से पुनरावृत्ति कर,  विगत पांच सत्र के प्रश्नों को प्रत्येक विद्यार्थी से हल कराकर परीक्षा की तैय्यारी कराई गई । इसके साथ ही TLM के माध्यम से कठिन अवधारणाओं को सरलतम रुप से कक्षा में समझाया गया । नियमित कक्षा संचालन के साथ इकाई परीक्षण , अपेक्षाकृत कमज़ोर छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त समय में उपचारात्मक कक्षाएं संचालित कर विद्यार्थियों की तैयारी कराई गई । इस प्रकार शिक्षकों के निरंतर सुनियोजित प्रयास से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर संस्था प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं उपप्राचार्य साजिद मोहिस ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई प्रेषित कर धन्यवाद ज्ञापित किया व निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया हैं जिससे की भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से सांदीपनि विद्यालय बालाघाट गौरवान्वित होता रहें।

अन्य ख़बरें

Lजनगणना वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सुपरवाइजर एवं प्रगणको के द्वितीय बैच का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

Newsdesk

पुलिस चौकी प्रभारी पर हमला: सिर पर पत्थर मार रिवाल्वर छीनी भागे युवक

Newsdesk

उपार्जन का काम देने से पहले समितियों की होगी सख्त जाँच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading