November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पटना : नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पटना, 12 जुलाई। बिहार के पटना के रानी तालाब इलाके में शनिवार को एक बेकाबू कार नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रानी तालाब थाने के सरैया गांव में हुआ, जहां एक बेकाबू कार सोन नहर में गिर गई। कार में पांच लोग सवाल थे, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई।

रानी तालाब थाना के अधिकारी ने बताया कि रैया गांव के पास एक वाहन के नहर में गिर जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से सभी पांच लोगों को नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52), नीतू सिंह (35) और अस्तित्व सिंह (10) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से छत्तीसगढ़ से अपने गांव वापस लौट रहे थे। माना जा रहा है कि ड्राइव करते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे कार का नियंत्रण खो गया और कार नहर में गिर गई। इस हादसे में नंदन सिंह की मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि नंदन सिंह और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment