23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

नेपाल में कोरोना के 110 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 273,666 पहुंची

काठमांडु, 23 फरवरी (आईएएनएस)| नेपाल में मंगलवार को कोरोनावायरस के 110 नए मामले पाए गए, जिससे देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 273,666 हो गई है। इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने दी।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल नए मामलों में 53 मामले काठमांडु वैली में पाए गए हैं। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 941 हो गई है।

सिन्हुआ ने बताया कि काठमांडू घाटी में कोरोनावायरस का प्रकोप ज्यादा देखने को मिला है।

मंत्रालय के अनुसार देश भर के कुल मामलों में से आधे मामले केवल काठमांडू में पाए गए हैं।

देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1,533 हो गई है। वहीं कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 270,068 पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading