23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

“स्कूल चले हम” प्रवेश उत्सव 2025-26 संपन्न, बच्चों को बांटी गई किताबें और परोसा गया रुचिकर भोजन

Anuppur News Today (कोतमा)। मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे ग्राम पंचायत बाड़ीखार स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 1 अप्रैल 2025 को “स्कूल चले हम” प्रवेश उत्सव 2025-26 का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

प्रदेशभर में शासन के निर्देशानुसार मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाड़ीखार के सरपंच रामखेलावन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह, रोजगार सहायक रमेश सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह मरावी, वरिष्ठ शिक्षक अहिवरन सिंह, श्याम सिंह, पूरन सिंह कवर तथा अतिथि शिक्षकों में एल.पी. मिश्रा, पुष्पेंद्र चौधरी, हरिओम सिंह, कृष्णईश्वर प्रजापति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें आचार्य लखनेश्वरानंद शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को टीका लगाकर शुभकामनाएं दी गईं और पुस्तकें वितरित की गईं।

प्रभारी प्राचार्य सागर सिंह मरावी ने बच्चों को अनुशासन, संस्कार, और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि “काक चेष्टा, बको ध्यानम” जैसे सूत्रों को अपनाकर ही जीवन में सफलता संभव है।

बच्चों के लिए विशेष रूप से मनपसंद मेनू के आधार पर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत कोतमा के सीईओ के.के. सोनी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान भेंडवाटोला, बाड़ीखार व छिडमिडी के प्राथमिक विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक ओमप्रकाश प्रजापति, नरेंद्र सिंह, पयासी सिंह दीपू, ग्रामवासी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन बच्चों के उज्जवल भविष्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading