24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

मुंबई में अपने पहले शोरूम के साथ टेस्ला भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार

Tesla all set to drive into India market with first showroom in Mumbai

मुंबई, 15 जुलाई। एलन मस्क के नेतृत्व वाली इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी में अपने पहले शोरूम के उद्घाटन के साथ देश में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मॉडल वाई और मॉडल एस वाहन लॉन्च करेगी। फिलहाल, टेस्ला की देश में मैन्युफैक्चरिंग नहीं हो रही है, मुंबई के साथ देश में अपने पहले शोरूम में बिक्री के लिए उपलब्ध टेस्ला की कारें आयातित है। मुंबई में मौजूद “एक्सपीरियंस सेंटर” कहे जाने वाले टेस्ला का यह शोरूम 4,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित फ्लैगशिप स्टोर के करीब है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम टेस्ला की भारत में व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है। इसके अलावा, टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने बीकेसी में अपने आगामी शोरूम के पास एक सर्विस सेंटर स्थापित करने के लिए मुंबई के कुर्ला पश्चिम में 24,500 वर्ग फुट जगह लीज पर ली है। टेस्ला के पास अब भारत में चार व्यावसायिक संपत्तियां हैं, जिनमें पुणे में एक इंजीनियरिंग केंद्र, बेंगलुरु में एक पंजीकृत कार्यालय और बीकेसी के पास एक अस्थायी कार्यालय शामिल है। इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने लोढ़ा लॉजिस्टिक्स पार्क में जगह किराए पर लेने के लिए सिटी एफसी मुंबई I

प्राइवेट में बेलिसिमो के साथ एक लीज और लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पांच साल के लिए है, जिसका शुरुआती मासिक किराया 37.53 लाख रुपए है। दस्तावेजों के अनुसार, लीज की पूरी अवधि के दौरान, टेस्ला कुल मिलाकर लगभग 25 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी, जिसमें 2.25 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है। टेस्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी वर्तमान रुचि भारत में अपने वाहनों को बेचने में है, न कि उनकी मैन्युक्चरिंग करने में। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पिछले महीने कहा था, “वे (टेस्ला) भारत में निर्माण में रुचि नहीं रखते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि टेस्ला भारत में केवल बिक्री के लिए शोरूम खोलने की योजना बना रही है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment