April 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

कार दुर्घटना में टाइगर वुड्स गंभीर रूप से घायल

न्यूयॉर्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)| गोल्फ सुपरस्टार टाइगर वुड्स अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार देर रात तक उनकी सर्जरी चल रही थी। उन्हें पैरों में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

लॉस एंजेलिस शेरिफ के डिप्टी कार्लोस गोंजालेज ने कहा, “मैं कहूंगा कि यह बहुत अच्छी बात रही कि मिस्टर वुड्स इससे जिंदा बाहर निकल आए।”

लॉस एजेंसी काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि 45 वर्षीय वुड्स होश में थे और बात करने में सक्षम थे जब दुर्घटना के बाद पहला व्यक्ति सुबह 7.18 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। वुड्स के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हैं।

गोंजालेज ने कहा, “टाइगर मुझसे बात करने में सक्षम हैं। वुड्स अविश्वसनीय रूप से शांत दिखाई दिए, क्योंकि वह सदमे में थे।”

डिस्कवरी चैनल के स्वामित्व वाले गोल्फटीवी के एक फोटो शूट के लिए वुड्स जा रहे थे और अपनी सिल्वर रंग की एसयूवी में अकेले थे जब सुबह 7 बजे के कुछ मिनट बाद उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एक स्थानीय निवासी ने पुलिस को सुबह 7.12 बजे कॉल किया और शेरिफ की टीम सुबह 7.18 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने 7.22 बजे अग्निशमन विभाग को फोन किया, जिन्होंने कार के शीशे को काटकर वुड्स को बाहर निकाला।

वुड्स के साथ यह तीसरी कार दुर्घटना है। पहली दुर्घटना 2009 में हुई थी जब उनकी एसयूवी एक पेड़ से टकरा गई थी। मई 2017 में, फ्लोरिडा पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया था जब वो खड़ी कार के स्टीयरिंग व्हील पर सोते हुए पाए गए।

अन्य ख़बरें

प्रियांश आर्य: दिल्ली प्रीमियर लीग से निकला ‘कोहिनूर’, जिसने आईपीएल में चमक बिखेरी

Newsdesk

17-19 अप्रैल के बीच पुणे में शूटिंग लीग, जानिए किस टीम में कौन-कौन शूटर?

Newsdesk

आईपीएल 2026: एलएसजी के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी, 4 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading