22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोट की चोरी’, राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

'बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोट की चोरी', राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनाव आयोग पर सवाल

नई दिल्ली/पटना, 17 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि बिहार में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के नाम पर वोट की चोरी हो रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक रिपोर्ट’ का हवाला देते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार में चुनाव आयोग ‘एसआईआर’ के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया। काम सिर्फ चोरी, नाम ‘एसआईआर’ और पर्दाफाश करने वाले पर होगी एफआईआर।”

एक रिपोर्ट में ‘एसआईआर’ के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के बारे में बताया गया। दावा किया गया कि कथित तौर पर बीएलओ ही वोटर्स के फॉर्म भर रहे हैं और उनके दस्तखत कर रहे हैं।” इसी रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हुए पूछा, “ईसी अब भी ‘इलेक्शन कमीशन’ है या पूरी तरह भाजपा की ‘इलेक्शन चोरी’ शाखा बन चुका है?”

इससे पहले भी राहुल गांधी ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए बड़ी संख्या में लोगों के वोट काटने के आरोप लगाए थे। बुधवार को असम की एक रैली में राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र का चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने चोरी किया है। वही काम अब बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है।” बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी ‘एसआईआर’ को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं।

उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “तानाशाही भाजपा और नीतीश सरकार द्वारा बिहारवासियों की जागरूकता पर चोट की जा रही है, उनकी आवाज को बंद किया जा रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण को बहाना बनाकर गरीबों से उनकी वोट की ताकत को छीना जा रहा है।” हालांकि, चुनाव आयोग ने कई बार विपक्ष के दावों को खारिज किया है। पिछले दिन चुनाव आयोग ने यह भी जानकारी दी कि राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 88.65 मतदाताओं के प्रपत्र फॉर्म भरे जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

शील सदाचार यह हमारे अलंकार है-बी.एच.गायकवाड (गुरुजी)
अनुशासित कार्यकर्ता ही महापुरुषों के विचारों के वाहक-डॉ.चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

Leave a Comment