24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक सरकार की नाकामियों को उठाएंगे : जीतू पटवारी

Bhopal News Today, 18 जुलाई। मध्य प्रदेश विधानसभा का आगामी सत्र 28 जुलाई से शुरू होने वाला है और कांग्रेस इस सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य में हुए घोटालों में से 52 के दस्तावेज उनके पास हैं और कांग्रेस विधायक इसे विधानसभा में मुद्दा बनाएंगे। शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस विपक्ष में है और उसकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता की लड़ाई लड़े।

कांग्रेस विधानसभा सत्र में सरकार के 52 घोटालों को उजागर करेगी। इनमें किसान, युवा, चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग की गड़बड़ियों से लेकर तमाम वे मामले हैं, जिनके दस्तावेज उनके पास आ चुके हैं। इतना ही नहीं, सरकार ने कर्ज क्यों लिया, इसका भी विवरण उनके पास है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैग की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसने हर विभाग में भ्रष्टाचार बताया है। उस रिपोर्ट के आधार पर भी मुद्दे उठाए जाएंगे। जल जीवन मिशन योजना में जल के जरिए भ्रष्टाचार आ रहा है; नल से जल नहीं आ रहा बल्कि भ्रष्टाचार आ रहा है। इस सरकार ने संबल योजना को बंद कर दिया है, वहीं जनसंपर्क विभाग का काम सिर्फ प्रबंधन का बनकर रह गया है। इसके साथ ही इन्वेस्टर समिट पर श्वेत पत्र की हमारी मांग है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की आगामी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, इसके साथ ही आदिवासियों की जमीन को बेचा जा रहा है। इन सारे मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायक विधानसभा में जाएंगे। वहीं अधिकारियों की कार्यशैली को मुद्दा बनाया जाएगा और सर्विस रूल के अनुसार उन्हें काम करना चाहिए, यह भी बात उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन अधिकारियों की कितनी संपत्ति है, इसका विवरण भी हमने मांगा है; इनकी अवैध संपत्तियों का ही पता लगा रहे हैं, और उसके आधार पर कांग्रेस अभियान चलाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही नगरीय निकायों में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है, इसे भी कांग्रेस उठाएगी।

दरअसल, राज्य विधानसभा का सत्र 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह सत्र आठ अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति सरकार को घेरने की है। इससे पहले पार्टी 21 व 22 जुलाई को धार के मांडव में विधायकों का शिविर भी करने जा रही है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment