April 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

राजस्थान : शिक्षक ने विद्यार्थियों के साथ की अश्लील हरकत, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक शंभूलाल धाकड़ पर छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच अधिकारी और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) डूंगला अनिल पोरवाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक शंभूलाल धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की जांच जारी है।

पोरवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर जांच में कोई अन्य व्यक्ति दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश ने स्कूल में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में शिक्षक शंभूलाल की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी तथ्य स्पष्ट हो सकें।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक शंभूलाल धाकड़ ने विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ छात्र-छात्राओं के अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बनाए। जब इस घिनौने कृत्य की जानकारी विद्यार्थियों के परिजनों और ग्रामीणों को मिली, तो उन्होंने तुरंत स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और प्रशासन को सूचित किया।

सूचना मिलते ही बेगूं की उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, नायब तहसीलदार विष्णुलाल यादव और बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी पैदा की है। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की है कि दोषी शिक्षक को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading