24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्याय की उम्मीद को झटका: साक्ष्य मिटाने के आरोपियों को जमानत, मां की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी

Rajaraghuvanshi Murder Case News Update – इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्याय की आस लगाए बैठे परिजनों को तब बड़ा झटका लगा, जब साक्ष्य मिटाने के आरोपी लोकेंद्र तोमर, बलवीर और शिलोम जेम्स को अदालत से जमानत मिली। जमानत की खबर मिलते ही राजा की मां उमा रघुवंशी की हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। ये वही मां हैं, जो हर रोज दरवाजे की ओर देखती हैं, कि शायद उनका बेटा किसी तरह लौट आए। लेकिन अब उन्हें लगने लगा है कि न्याय भी उन्हीं की तरह दम तोड़ता जा रहा है।
आंसुओं में डूबी मां उमा रघुवंशी ने कहा कि “राजा मेरी बहू के सपनों में आया था, उसने कहा था वो लौटेगा। लेकिन जब से सुना कि जिन लोगों ने साक्ष्य मिटाए, उन्हें जमानत मिल गई, मेरा कलेजा कांप गया। मुझे अब भी कोई डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला, न कोई कॉल आया, न कोई जवाब। मैं खुद शिलांग जाऊंगी, बेटे के लिए न्याय मांगूंगी।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment