24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर – BJP नेता का बेटा ड्रग्स डिलीवरी के दौरान गिरफ्तार, पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक प्रधान आरक्षक घायल

Indore News Today – शहर के तुकोगंज इलाके में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया जब भाजपा नेता कमाल खान के बेटे माज खान ने क्राइम ब्रांच की टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में एक बाइक गाड़ी के नीचे आ गई और प्रधान आरक्षक दीपक थापा घायल हो गए। पुलिस को माज खान की कार में ड्रग्स की डिलीवरी की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने उसे धेनु मार्केट क्षेत्र में घेरने की कोशिश की।

संदिग्ध पाउडर बरामद, युवती भी मिली साथ

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, माज खान सफेद रंग की कार में किसी संदिग्ध पाउडर के साथ घूम रहा था। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो माज ने पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश करते हुए तेजी से कार भगाई, जिससे एक बाइक उसकी कार की चपेट में आ गई। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक युवती भी माज के साथ मिली, साथ ही एक सफेद संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया, जिसका नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है।

पुलिस से बहस और अभद्रता

कार रोकने के बाद माज ने पुलिस से बहस और बदसलूकी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तुकोगंज थाने में माज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। फिलहाल माज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज

तुकोगंज पुलिस ने माज के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा, और ड्रग्स संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम नशे से जुड़े मामलों में माज पर अलग से कार्रवाई कर रही है।

कौन हैं माज खान?

माज खान, भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कमाल खान का बेटा है। पुलिस को पहले से सूचना थी कि वह ड्रग्स की डिलीवरी के लिए निकलने वाला है, जिसके बाद टीमें पहले से तैनात कर दी गई थीं। शाम को माज रीगल क्षेत्र में कार सहित दिखाई दिया और घेराबंदी होने पर वह धेनु मार्केट की ओर भागा।

वायरल हो रहा वीडियो

पुलिस द्वारा माज को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading