33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा : शशि थरूर बोले- मैंने इस बहस पर मौन व्रत ले लिया है

Shashi Tharoor – लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर तीखी चर्चा जारी है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार से कड़े सवाल किए।

दूसरी ओर, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर से प्रियंका गांधी के बयान पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली। संसद से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर दिए बयान के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “मैंने इस बहस पर मौन व्रत ले लिया है।”

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल की एक नर्स और छत्तीसगढ़ में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि नन पूरी तरह से निर्दोष हैं और जिन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाना चाहिए। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं को होने नहीं दिया जाना चाहिए, हमारे देश में भीड़तंत्र के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।”

बता दें कि संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच कांग्रेस पार्टी अपने ही घर में घिर गई है। पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी को कांग्रेस ने संसद में बहस के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरों पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, और मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं।

कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा में पार्टी का पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। एक समाचार रिपोर्ट में सवाल उठाया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया? रिपोर्ट में एक कांग्रेस सांसद के हवाले से कहा गया कि पार्टी ने चर्चा के दौरान संसद में बोलने के लिए नए सांसदों को चुना। ऐसा इसलिए कि विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडलों ने ‘सरकार के पक्ष में बात की।’

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading