September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – “अवैध कॉलोनियों पर निगम का शिकंजा: जबलपुर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य ध्वस्त”

Jabalpur News Today – जबलपुर नगर निगम ने अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइज़रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगरीय निकाय सीमा के भीतर बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में वीर दुर्गादास राठौर वार्ड क्रमांक 71 के अंतर्गत मौजा रमनगरा स्थित खसरा नंबर 85 एवं 86 पर विकसित की जा रही ‘शिव परिसर’ कॉलोनी के निर्माण कार्यों को आज नगर निगम की कॉलोनी सेल द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

कॉलोनी सेल के प्रभारी सुनील दुबे ने जानकारी दी कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार पहले ही संबंधित कॉलोनाइज़र को नोटिस जारी किया गया था, परंतु समय सीमा के भीतर कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी सेल की टीम के साथ अतिक्रमण शाखा के दल प्रभारी बृजकिशोर तिवारी, अंकित पारस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति और स्वीकृति के कॉलोनी निर्माण कार्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉलोनी सेल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी मामलों में समयबद्ध रूप से कार्यवाही की जाए ताकि शहर की योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित विकास प्रक्रिया बाधित न हो।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading