26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – वाशरूम में मिला उड़ने वाला सांप, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

Jabalpur News Today। गढ़ा थाना क्षेत्र के सुपाताल में स्थित रामायण मंदिर के सामने रवि एजेंसी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार दोपहर एक कर्मचारी को वाशरूम में तीन फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप वाशबेसिन के पास शांत बैठा था, जिसे देखते ही कर्मचारी डर के मारे बाहर भागा और तुरंत अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। अचानक सांप की मौजूदगी से एजेंसी परिसर में मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए और कार्यालय का कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया।

सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को मौके पर बुलाया गया। वे कुछ ही देर में एजेंसी पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उन्होंने सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में जंगल में छोड़ दिया।

गजेंद्र दुबे ने बताया कि यह सांप ‘फ्लाइंग स्नेक’ प्रजाति का था, जो अक्सर जंगलों में पाया जाता है और इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता। यह प्रजाति ऊंचाई से ग्लाइड करने की क्षमता रखती है, जिससे इसे उड़ने वाला सांप कहा जाता है। गनीमत रही कि समय पर सांप को पकड़ लिया गया और कोई हादसा नहीं हुआ

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading