22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में भयानक सड़क हादसा, जन्म दिन मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mainpuri News Today। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेबर क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची घायल है।
पुलिस ने बताया कि केथोली ग्राम पंचायत के हरिपुरा निवासी दीपक (36) आगरा में अपनी भतीजी काव्या का जन्म दिन मनाकर अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे कि बेबर क्षेत्र में नगला ताल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार दीपक, पत्नी पूजा,बेटी आशी और आर्या और दीपक की बहन सुजाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दीपक की एक पुत्री आराध्या इस दुर्घटना में घायल है। इस दुर्घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading