September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएम योगी ने पीएम मोदी को भेंट किया जीआई क्राफ्ट निर्मित शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल

Prime Minister Narendra Modi's visit to Varanasi

वाराणसी, 2 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को काशी पहुंचे वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जी.आई. रजिस्टर्ड बनारस मेटल रिपोंसी क्राफ्ट से निर्मित अनूठी कलाकृति भेंट की गई। इस शिल्प में काशी के तीन जी.आई. क्राफ्ट्स, जिसमें मेटल रिपोंसी क्राफ्ट, मीनाकारी और मेटल कास्टिंग क्राफ्ट का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

पद्मश्री सम्मानित जी.आई. विशेषज्ञ डॉ. रजनी कांत ने बताया कि इस विशिष्ट उपहार में मीनाकारी की चौकी पर सुशोभित 18 इंच ऊंची और 15 इंच चौड़ी कलाकृति शामिल है। इसमें अरघा में शिवलिंग, पांच फन वाला नाग, नंदी, प्रसाद, कलश में गंगा जल, त्रिशूल और चंदन भस्म मौजूद है। इस कृति को धातु शिल्पी अनिल कसेरा, रघुनाथ कसेरा और मीनाकारी कलाकार अरुण कुमार वर्मा ने एक सप्ताह के निरंतर प्रयास और जी.आई. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में श्रावण मास की थीम पर तैयार किया।

डॉ. रजनी कांत ने कहा कि यह कलाकृति काशी की समृद्ध शिल्प परंपरा और जी.आई. की ताकत को दर्शाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने काशी के सिल्क और भदोही की कालीन सहित बुनकरों और शिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्वदेशी और लोकल से ग्लोबल’ का आह्वान किया। उन्होंने जी.आई. को कानूनी रूप से लोकल पहचान बताते हुए इसके संरक्षण और प्रचार के लिए ठोस कदम उठाने का संदेश दिया। शिल्पी समाज ने इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया और इसे काशी की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

ज्ञात हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में शनिवार को 51वीं बार पहुंचे। उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी। श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव की काशी से पीएम मोदी ने अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। सिर्फ एक क्लिक में देश के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के पास सम्मान निधि के रूप में ‘समृद्धि’ पहुंची।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के 2.29 करोड़ तथा काशी के 2.21 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि पहुंची। बिना ब्रेक जारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब तक किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक ऑनलाइन बातचीत और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप, निजी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading