28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बिहार: चोरी के दौरान चली गोली से चोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भभुआ, 6 अगस्त। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में चोरी के दौरान कथित तौर पर गोली चलने से एक चोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पूरी घटना भगवानपुर थाना के राधा खाड़ गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि रविवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान गोली लगने से एक चोर की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई गई कि उन्हीं के साथी चोरों द्वारा गोली चलाई गई, जो घर से भागने के क्रम में फायरिंग कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई थी। भगवानपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे पांच से छह चोर आदित्य कुमार के घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे थे। आदित्य कुमार बाहर रहते हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग जग गए।

खुद को फंसता देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। कहा जा रहा है कि इसी फायरिंग के दौरान एक गोली एक चोर के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अन्य चोर फरार हो गए। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू है और उसने लाल रंग की शर्ट और हाफ पैंट पहनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड एवं तकनीकी सेल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी खबर दी गई है।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading