23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हावड़ा में खिड़की से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत

Kolkata News – शहर के बाल्टीकुरी के नस्कर पाड़ा में आज सुबह तब हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम अभय पोरेल बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अभय अपने माता-पिता के साथ इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि,खेलते समय खिड़की खुली होने के कारण वह गलती से नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार जब बच्चा घर के अंदर अकेला खेल रहा था, तब खिड़की खुली थी और ग्रील भी नहीं था। उक्त दुखद घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और बहुमंजिला आवासीय भवनों में घटने वाली घटनाएं लोगों के जीवन यापन को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

मामले पर पुलिस का कहना है कि फिलहाल कुछ कहना ठीक नहीं है। घटना की जांच हो रही है। घटना कैसे घटी और क्या यह महज घटना है या फिर इसके पीछे कोई कारण है तमाम तमाम सम्भावित पहलुओं की जांच की जाएगी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading