28.6 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गया जी : आवास में मिला दारोगा का शव, आत्महत्या की आशंका

गया जी, 8 अगस्त। बिहार पुलिस के एक दारोगा का शव शुक्रवार को उनके आवास में मिला। मृतक दारोगा अनुज कश्यप गया जी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल प्रभारी थे और पास के ही एक किराए के मकान में रहते थे। घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

गया जिले के रामपुर थाना के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अनुज कश्यप (30) का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। गया जी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुज 2019 बैच के दारोगा थे और वे यहां अकेले आवास लेकर रहते थे।

बताया जा रहा है कि जब कुछ सहकर्मियों ने इनके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। फिर लैंडलाइन पर भी फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद इसकी सूचना रामपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया तो उनका शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अनुज कश्यप सहरसा जिले के बनगांव के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है।

बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही अनुज की शादी हुई थी, लेकिन वे गया जी में अकेले रहते थे। थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। एफएसएल की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है। परिजनों और साथी अफसरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या बता रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading