22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

प्रेमी के साथ पिज्जा कैफे में बहन को देख भड़का भाई, प्रेमी की कर दी पिटाई, CCTV में कैद घटना

हापुड़ (उत्तर प्रदेश)। हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी बहन को उसके प्रेमी के साथ बैठा देख लिया। गुस्से में तमतमाए युवक ने अपने 6-7 साथियों के साथ कैफे में घुसकर प्रेमी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर युवक ने अपनी बहन को भी थप्पड़ मार दिया।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित ‘पेपर्स पिज्जा’ की है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैफे में बैठी थी। इसी दौरान, युवती के भाई को इस बात का पता चला और वह अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गया। जैसे ही उसने बहन के प्रेमी को उसके गले में हाथ डालकर बैठे देखा, तो वह आग-बबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से ज्यादा युवक कैफे में घुसते हैं और प्रेमी पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर देते हैं। घटना के दौरान कैफे में मौजूद अन्य ग्राहक भय से इधर-उधर भागने लगे।

जब युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश की, तो उसके भाई ने उसे भी थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई
नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading