September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – जन्मदिन की पार्टी में सिगरेट से शुरू हुआ विवाद, भाजयुमो नेता ने किया युवक पर जानलेवा हमला

Jabalpur News | जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी स्थित एसएसबी रिसॉर्ट में रविवार देर रात बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। सिगरेट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने पिस्टल, चाकू और फरसा से लैस होकर हमला कर दिया।इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विवाद की जड़ बनी सिगरेट

जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी शरद यादव अपने दोस्तों आशुतोष नाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक और राहुल पाठक के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। इस दौरान अभिलाष बाहर जाकर फोन पर बात करते हुए सिगरेट पी रहा था। तभी अंकित पटेल नामक युवक उसके पास आया और सिगरेट मांगी। अभिलाष ने यह कहते हुए देने से इंकार कर दिया कि वह उसे नहीं जानता। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।
भाजयुमो नेता पर आरोप

इसके बाद अंकित ने बरगी मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को फोन किया। आरोप है कि राकेश कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और फरसा लहराते हुए हमला कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायलों के बयान

घायल आशुतोष नाथ ने बताया कि बीच-बचाव करने पर भी हमला नहीं रुका। आरोप है कि भाजयुमो नेता ने गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, जिससे वह बाल-बाल बच गया और कंधे में गंभीर चोट आई। पीड़ितों का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग हथियारों से लैस होकर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और बयान दर्ज किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद सिगरेट को लेकर हुआ।

पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर राकेश आर्मो, अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading