24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु आवास में निकली दुर्लभ काली गोह, अफरा-तफरी का माहौल

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (NSCB Medical University) के कुलगुरु डॉ. अशोक खंडेलवाल के शासकीय आवास में सोमवार को अचानक हड़कंप मच गया। आवास के एक कक्ष में करीब ढाई फीट लंबी दुर्लभ काली गोह घुस आई।

आवास पर कार्यरत कर्मचारी अजय कुड़े ने तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और तत्काल सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काली गोह को सावधानीपूर्वक पकड़ा और सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि काली गोह (Monitor Lizard) आमतौर पर मनुष्यों के लिए हानिकारक नहीं होती, लेकिन अचानक सामने आ जाने पर घबराहट का माहौल बन जाता है। इस घटना के बाद कुलगुरु आवास पर मौजूद स्टाफ और परिजन ने राहत की सांस ली।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment