27.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पमरे महाप्रबंधक कार्यालय में हिंदी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Jabalpur News। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के संरक्षण में सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में हिंदी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय दौर तथा 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित मंडलों, कारखानों, शेडों और प्रमुख स्टेशनों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कुल 48 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा कि पश्चिम मध्य रेल में नियमित रूप से राजभाषा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे हिंदी प्रयोग-प्रसार को प्रोत्साहन मिलता है।

गुप्ता ने बताया कि रेलमंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता 2024-25 में पमरे के उप मुख्य इंजीनियर नीरज दुबे ने प्रथम पुरस्कार और मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर संजीव तिवारी ने द्वितीय पुरस्कार हासिल कर पश्चिम मध्य रेल का मान बढ़ाया है।

अन्य ख़बरें

बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण की मांग हाईकोर्ट पहुंची, जमीन के निजी स्वामित्व पर उठाए सवाल

Newsdesk

जमानत अर्जियों के निपटारे के लिए हाईकोर्ट की विशेष पहल, सात वरिष्ठ जज करेंगे सुनवाई

Newsdesk

वर्चुअल सुनवाई में बिस्तर पर लेटे मिले TNCP संयुक्त संचालक, हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

Newsdesk

Leave a Comment