24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – गढ़ा में सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

Jabalpur News Today। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम बाल्मिकी के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में सफाई का काम करता था। घटना से परिवार और इलाके में गम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुई घटना
गढ़ा थानांतर्गत सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले शुभम बाल्मिकी ने सोमवार शाम करीब 5 बजे अपने ही मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार दोपहर मृतक के भाई सौरभ ने बताया कि शुभम मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी था। वह गढ़ा में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग मकान में रह रहा था।

पुलिस की जांच
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। गढ़ा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर गौर किया जाएगा

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment