May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘एक गांव, एक गणेश’: बेलगावी का नंदगढ़ गांव मिसाल, 81 सालों से कायम है परंपरा

बेलगावी, 23 अगस्त। देश में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी, जो 6 सितंबर तक चलेगा। कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा की सीमा से जुड़ा बेलगावी जिला गणेश उत्सव को बेहद धूमधाम से मनाने के लिए जाना जाता है। उत्सव को खास बनाती है वो परंपरा जो वर्षों से निभाई जा रही है। यहां ‘एक गांव, एक गणेश’ के सिद्धांत पर बप्पा को पूजा जाता है। बेलगावी में भी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की तरह ही हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

बेलगावी शहर की हर गली, हर घर में, सार्वजनिक और निजी तौर पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं, लेकिन इसी जिले में खानापुर तालुका में नंदगढ़ गांव है, जहां सिर्फ एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। खास बात है कि इसमें सिर्फ हिंदू नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय के लोग भी गणेश उत्सव मनाते हैं। साल 1944 से हर वर्ष एक ही सार्वजनिक गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस गांव ने यह साबित कर दिया है कि हिंदू और मुस्लिम एकता में ही शक्ति है, और पूरे गांव के लिए एक ही गणेश प्रतिमा स्थापित कर एकता की अनूठी मिसाल पेश की है।

11 दिनों तक, गांव के सभी लोग एक साथ मिलकर पूजा और ‘गणेश पूजा’ करते हैं। हर दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है। सभी जातियों और समुदायों के लोग मिलकर गणेश उत्सव मनाते हैं और 11वें दिन विसर्जन करते हैं। गणेश समिति के एक सदस्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम कई साल से ‘एक गांव, एक गणेश’ का संदेश दे रहे हैं ताकि सबको यह महसूस हो कि हम एक हैं। इससे गांव की एकता भी मजबूत होती है और फिजूलखर्ची से भी बचा जा सकता है। पूरे गांव के लिए एक ही गणेश प्रतिमा की स्थापना एक बेहतरीन परंपरा है।”

अन्य ख़बरें

नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Newsdesk

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हटाई आदर्श आचार संहिता

Newsdesk

सीएम रेवंत रेड्डी के काफिले के लिए नहीं रोका गया ट्रैफिक, आम वाहनों के बीच हुआ सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading