25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – फंदे पर 5 घंटे लटकी रही युवक की लाश, पुलिस की लापरवाही से परिजन बेहाल

Jabalpur News Today। रांझी थाना क्षेत्र की पुलिस की लापरवाही ने उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधी चौक निवासी 28 वर्षीय युवक प्रकाश कोल ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने तत्काल रांझी थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुँची।

परिजनों का आरोप है कि करीब 5 घंटे तक प्रकाश का शव फंदे पर झूलता रहा और पुलिस पंचनामा कार्रवाई के लिए मौके पर नहीं आई। रात 12 बजे तक केवल दो आरक्षक ही वहाँ मौजूद रहे, जो जांच अधिकारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान घर के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन शव को उतारने की पहल किसी ने नहीं की।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब परिजन जिले के पुलिस कप्तान (एसपी) को फोन करते रहे। बताया गया कि चार बार कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। अंततः रात करीब 12:30 बजे जांच अधिकारी मौके पर पहुँचे और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

महज 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में रांझी पुलिस को 5 घंटे से अधिक का समय लग गया। इस घटना ने पुलिस की लचर व्यवस्था और उदासीन रवैये को उजागर कर दिया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment