24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – मंदिरों को निशाना बना रहे चोर, दुर्गा और शिव मंदिर में बड़ी चोरी की वारदातें

Jabalpur Crime News Today । शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चोर अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद गुरुवार तड़के हुई दो वारदातों ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए। प्रतिष्ठित दुर्गा मंदिर और कटंगी स्थित ऐतिहासिक पारदेश्वर शिव मंदिर में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

दुर्गा मंदिर में कांच तोड़कर चोरी

गुरुवार सुबह प्रतिष्ठित दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने कांच का दरवाजा तोड़कर दानपेटी और मां भगवती का सोने का हार चोरी कर लिया। पुजारी पुष्पराज चतुर्वेदी जब पूजा करने पहुंचे तो टूटा दरवाजा देखकर दंग रह गए और तत्काल पुलिस व स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल से खून के धब्बे भी बरामद किए। आशंका है कि कांच तोड़ते समय चोर घायल हुआ है। चोरी हुई दानपेटी में करीब 7 हजार रुपये की चढ़ोतरी थी, वहीं मां भगवती का सोने का हार वर्ष 2006-07 में खरीदा गया था।

शिव मंदिर में लाखों की चढ़ोतरी पर हाथ साफ

इसी तरह कटंगी के ऐतिहासिक पारदेश्वर शिव मंदिर में भी चोरों ने ताले तोड़कर दानपेटी और कीमती सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दानपेटी में लाखों रुपये की चढ़ोतरी थी। चोरी की वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर चोरों की संख्या तीन बताई जा रही है।

पुलिस ने तेज की जांच

श्रद्धालुओं ने कटंगी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालु नाराज हैं और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment