27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बंगाल कॉलेज छात्रा हत्याकांड : आरोपी यूपी-नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार

कोलकाता, 1 सितम्बर। पश्चिम बंगाल पुलिस ने नादिया जिले के कृष्णानगर की कॉलेज छात्रा इशिता मलिक की हत्या के आरोपी देशराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी को रविवार को उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया।

देशराज सिंह को सुबह ट्रांजिट रिमांड पर कृष्णानगर के कोतवाली थाने लाया गया। इससे पहले, पुलिस ने उसके मामा कुलदीप सिंह को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया था। मामा से पूछताछ के बाद पुलिस ने देशराज को भी दबोच लिया।

25 अगस्त को 23 वर्षीय देशराज ने 19 वर्षीय इशिता को कृष्णानगर स्थित उसके घर में नजदीक से गोली मार दी थी। इशिता के सिर में तीन गोलियां मारी गईं।

घटना के बाद पुलिस को शक था कि देशराज अपने पैतृक घर देवरिया (उत्तर प्रदेश) भाग गया है। हालांकि, कई दिनों तक कृष्णानगर पुलिस की टीमों ने लगातार तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। आखिरकार पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार, देशराज अपनी मां और बहन के साथ उत्तर 24 परगना जिले के कंचरापाड़ा में किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि उसने इशिता द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने पर उसकी हत्या कर दी।

शुरुआती जांच में पता चला कि इशिता अब देशराज से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। लेकिन ठुकराए गए प्रेमी देशराज ने जबरन उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव डाला और लगातार धमकियां दीं। एक बार तो उसने खुदकुशी की कोशिश का वीडियो भी इशिता को भेजा था। संदेह है कि जब इशिता ने हार नहीं मानी तो देशराज ने उसकी हत्या की साजिश रची।

कृष्णानगर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उसकी कस्टडी की मांग करेगी।”

जांच में यह भी सामने आया है कि देशराज ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद सबसे पहले अपने मामा से संपर्क किया और मामा ने ही उसे फरार होने में मदद की।

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading