September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में पथराव, चार थानों की पुलिस तैनात, आरोपी समीर अंसारी गिरफ्तार

Jabalpur News Today | शहर के बाबा टोला इलाके में शनिवार शाम एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में जमकर पथराव हुआ। स्थिति को काबू में लाने के लिए चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तनावपूर्ण हालात और पुलिस की भारी मौजूदगी देखी जा सकती है।

घटना उस समय की है जब नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से लौट रही थी। तभी मोहम्मद समीर अंसारी ने उसका रास्ता रोककर जबरन बात करने की कोशिश की और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। लड़की ने विरोध किया और किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही पत्थरबाजी में बदल गई।

पथराव की सूचना मिलते ही हनुमानताल, घमापुर, बेलबाग और गोहलपुर थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव के बीच लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी समीर को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। लेकिन इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग पुलिस से भिड़ गए और स्थिति और अधिक बिगड़ गई। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया और वहां से निकाला।

छेड़छाड़ पीड़िता की दादी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इलाके में लड़कियों के साथ इस तरह की हरकत हुई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि समीर और उसके दो साथियों ने पोती का दुपट्टा पकड़कर खींचा और जबरन सड़क किनारे ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और आरोपी भाग निकले। दादी ने यह भी आरोप लगाया कि समीर का परिवार लंबे समय से स्मैक, गांजा और शराब जैसे अवैध धंधों में लिप्त है।

घटना के बाद बाबा टोला के दर्जनों लोगों ने हनुमानताल थाने का घेराव किया और क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम शराब और नशे का कारोबार हो रहा है, जिससे माहौल बिगड़ता जा रहा है और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।

एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपी मोहम्मद समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल

Newsdesk

बरगी बांध में 96.46% जलभराव, 13 गेट खुले; नर्मदा में 4012 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Newsdesk

थैलेसीमिया व सिकलसेल पीड़ितों की मदद के लिए किया रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading