24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ट्रैवल एजेंट के खाते से साइबर ठगी, आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Jabalpur News Today। संजीवनी नगर इलाके में एक ट्रैवल एजेंसी संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके बैंक खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया, जिसके चलते न सिर्फ उसका खाता फ्रीज हो गया बल्कि उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के कोच बिहार में एफआईआर भी दर्ज हो गई।
संजीवनी नगर निवासी जय कुमार जैन, जो ट्रैवल एजेंसी और ऑनलाइन बुकिंग का काम करते हैं, ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को कुछ संदिग्ध लोग उनके पास आए। उन्होंने जय कुमार के एचडीएफसी खाते में ₹30,000 जमा करवाए और कमीशन काटकर उनसे ₹29,000 नकद ले लिए। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी में हुआ है। कोच बिहार की क्राइम सेल ने उनका खाता होल्ड कर दिया और उनके नाम पर साइबर क्राइम का मामला दर्ज हो गया।

जय कुमार ने तुरंत संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की फोटो व वीडियो पुलिस को सौंपे।

दोबारा ठगी करने आए, तभी पकड़े गए

30 अगस्त को वही संदिग्ध दोबारा जय कुमार की एजेंसी पर पहुंचे। इस बार जय कुमार ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ लिया।

संजीवनी नगर थाना प्रभारी टीआई बीडी द्विवेदी ने बताया कि जय कुमार के खाते का दुरुपयोग करके ठगी की गई थी। उनके आवेदन के आधार पर मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment