24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – किशोरी की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News Today। पाटन थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम के चलते 15 वर्षीय किशोरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी राकेश रैकवार (22), निवासी ग्राम सकरा, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मामला अपराध क्रमांक 398/25 धारा 103(1), 332(क) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

घटना का विवरण

यह घटना 4 अगस्त की रात की है। किशोरी अपनी बहन के साथ कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी राकेश रैकवार घर में घुसा और धमकी दी कि यदि वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होगी। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से किशोरी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, सहायक उप निरीक्षक स्वदेश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राममिलन रजक, आरक्षक दिनेश विश्वकर्मा, धनंजय मिश्रा, अनुराग रैकवार, गंगाराम एवं चालक दिनेश मीणा की अहम भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment