24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – अपराधों पर अंकुश हेतु जबलपुर पुलिस की कांबिंग गस्त, कई वारंट तामील, अवैध शराब व हथियार जब्त

Jabalpur Crime News। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जिलेभर में 31 अगस्त की रात 9 बजे से 1 सितम्बर की रात 1 बजे तक विशेष कांबिंग गस्त चलाई गई। इस दौरान अपराधों पर अंकुश और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

कांबिंग गस्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 की अधिकारी पल्लवी शुक्ला, ग्रामीण एएसपी सूर्यकांत शर्मा, यातायात एएसपी अंजना तिवारी सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना प्रभारी शामिल रहे।

कार्रवाई के नतीजे
  • कई वर्षों से फरार 70 गैर-म्यादी, 79 गिरफ्तारी एवं 29 जमानती वारंट तामील किए गए।

  • अवैध शराब कारोबार में लिप्त 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर 51 लीटर कच्ची शराब एवं 81 पाव देशी-विदेशी शराब जब्त की गई।

  • अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते 9 आरोपियों को पकड़ा गया और 9 चाकू जब्त किए गए।

अन्य जांच

गुंडे-बदमाशों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई।

पुलिस अधीक्षक का बयान

एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि यह कार्रवाई जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए आवश्यक थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में अपराधियों पर सख्त अंकुश लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment