July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – दोस्ती से प्यार और फिर दुराचार, शादी की बात पर मिली धमकी और मारपीट

Jabalpur News Today। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती की दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन यह रिश्ता धोखे और दर्द में बदल गया। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुराचार किया और जब उसने शादी की बात की तो मारपीट और धमकी देने लगा। परेशान युवती ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

हनुमानताल थाना पुलिस के अनुसार, रसल चौक स्थित एक फायनेंस कंपनी में कार्यरत युवती ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि कंपनी में साथ काम करने वाला नमन द्विवेदी उसका मित्र था। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और संबंध प्रेम में बदल गए। इसी दौरान नमन ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का आरोप है कि नमन उसे टूर पर छिंदवाड़ा और बिलासपुर भी ले गया, जहां उसने कई बार दुराचार किया। यहां तक कि छिंदवाड़ा में किराए का कमरा लेकर उसे रखा। जब युवती ने शादी की बात उठाई तो नमन ने साफ इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

युवती ने बताया कि 30 अगस्त को वह छिंदवाड़ा से भागकर जबलपुर लौटी और अपनी मां को पूरी घटना बताई। जब मां ने नमन से बातचीत करनी चाही तो उसने युवती का फोन तोड़ दिया और घर आकर धमकाने लगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading