24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सिहोरा में चली गोली, बदमाश गंभीर रूप से घायल

Jabalpur News Today। सिहोरा थाना क्षेत्र के गौरैया मोहल्ला में बीती रात पुराने विवाद के चलते हुए गोलीकांड से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कटनी निवासी और वर्तमान में सिहोरा में रह रहा 30 वर्षीय अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है, को खितौला निवासी दीपक पटेल ने गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दीपक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली आशीष के पेट में और दूसरी हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर सिहोरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का मानना है कि यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

वारदात के बाद आरोपी दीपक पटेल फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment