24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – हनी ट्रैप की शिकारी युवतियां जबलपुर में नहीं करती थीं शिकार, अन्य जिलों में वारदात के बाद लौट आती थीं अपने शहर

Jabalpur news today। उज्जैन में प्रॉपर्टी डीलर के अपहरण और फिरौती मामले ने हनी ट्रैप गैंग की सनसनीखेज करतूतों को उजागर कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह से जुड़ी जबलपुर निवासी युवतियां शहर में कोई वारदात नहीं करती थीं, बल्कि अन्य जिलों में शिकार कर लौट आती थीं।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर की रहने वाली आयुषी उर्फ कृतिका जैन, पुष्पा जैन, भारती लोधी और अनुजा जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जैन के एक प्रॉपर्टी डीलर को फंसाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। मामला खुलने पर उज्जैन पुलिस ने जांच शुरू की तो कई और जिलों में ठगी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।

जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने आरोपित युवतियों का रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं मिला। सीएसपी आशीष जैन के मुताबिक, ये युवतियां शहर में वारदात नहीं करती थीं, बल्कि बाहरी जिलों में सक्रिय गिरोह के साथ मिलकर काम करती थीं और जबलपुर को सुरक्षित ठिकाना मानकर यहां लौट आती थीं।

सूत्रों के मुताबिक, उज्जैन पुलिस जल्द ही जबलपुर पहुंचकर आरोपितों और उनके परिवारजनों से पूछताछ कर सकती है। पुलिस का मानना है कि युवतियां केवल हनी ट्रैप ही नहीं, बल्कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी जैसे मामलों में भी शामिल रही हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ ही शहर से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

किरनापुर में वार्डों का होगा कायाकल्पः विधायक ने किया  पक्की सड़कों और नालियों का भूमि पूजन

Newsdesk

*लालबर्रा में पुरातत्व बैठक आयोजित हुई*

Newsdesk

अमरकंटक में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का बड़ा असर

Newsdesk

Leave a Comment