24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – किशोरी को प्रेम जाल में फंसाने आया युवक गिरफ्तार

Jabalpur News Today। केंट थाना पुलिस ने अशोकनगर, गुना निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए किशोरी से संपर्क में आया था। आरोपी की पहचान रियान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि वह किशोरी को प्रेम जाल में फँसाकर जबलपुर आया था।

किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उसने बताया कि युवक लगातार उससे बातचीत कर दबाव बना रहा था। जब आरोपी जबलपुर पहुंचा तो उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए पुलिस को गलत नाम बताया, लेकिन सख्त पूछताछ में उसकी असली पहचान उजागर हो गई।

पुलिस को संदेह है कि युवक का इरादा किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने या फिर अपहरण करने का हो सकता था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।

केंट थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में अभिभावकों और किशोरियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

फिलहाल पुलिस आरोपी रियान से विस्तृत पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment