May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक के आलंद में 6,018 वोट फर्जी तरीके से डिलीट : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 18 सितंबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची में कथित फर्जीवाड़े को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने कर्नाटक के आलंद निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए आरोप लगाए कि इस क्षेत्र में 6,018 मतदाताओं को वोट डिलीट किए गए।

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “यह इस देश के युवाओं को यह समझाने और दिखाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली हो रही है। मैं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में एक मजबूत दावा करने जा रहा हूं। मैं भारत के लोगों को एक ऐसा सबूत दिखाने जा रहा हूं, जो बिल्कुल साफ और स्पष्ट है कि भारत का चुनाव आयोग उन लोगों को बचा रहा है, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।”

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि आलंद निर्वाचन क्षेत्र में 6,018 वोट हटाए गए। राहुल ने कहा, “हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में आलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। संभवतः यह संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है।” उन्होंने कहा कि आलंद में वोट डिलीट का मामला संयोग से पकड़ा गया। उन्होंने दावा किया, “एक बूथ अधिकारी ने देखा कि उसके रिश्तेदार का वोट हटा दिया गया है।

इसलिए, उसने जांच की कि उसके रिश्तेदार का वोट किसने हटाया था और पता चला कि वह एक पड़ोसी था। हालांकि, न तो वोट डिलीट करने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ था, उसे इसकी जानकारी थी। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट डिलीट कर दिया, और किस्मत से पकड़ा गया।”

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि आलंद में, मतदाताओं के नाम पर 6,018 आवेदन दाखिल किए गए थे। जिन लोगों ने कथित तौर पर ये आवेदन दाखिल किए थे, उन्होंने वास्तव में इन्हें कभी दाखिल ही नहीं किया था। इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद ने कुछ तथाकथित सबूत भी दिखाए।

एक उदाहरण के तौर पर राहुल गांधी ने गोदाबाई नाम की एक महिला मतदाता का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “गोदाबाई नाम की एक महिला के नाम पर फर्जी लॉगिन बनाए गए। इससे 12 वोटरों के नाम डिलीट कर दिए गए। गोदाबाई को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।”

उन्होंने बताया कि इन डिलीशन के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर कर्नाटक के बाहर के थे। अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया, खास तौर पर कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर। इन वोटों को खास तौर पर उन बूथों पर डिलीट किया गया जहां कांग्रेस पार्टी जीत रही थी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर प्रोग्राम से की गई। गोदाबाई की तरह राहुल गांधी ने सूर्यकांत और नागराज जैसे कुछ व्यक्तियों के नाम भी गिनाए।

अन्य ख़बरें

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

Newsdesk

अजमेर में चलती स्कार्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Newsdesk

कर्नाटक : सिद्दारमैया के इस्तीफे की चर्चा के बीच बेंगलुरु से बाहर गए राज्यपाल, सियासी हलचल तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading