24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – शरद यादव विचार मंच ने शहीद राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि

Jabalpur News Today। गोंडवाना चौक पर शरद यादव विचार मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रामरतन यादव, घनश्याम यादव, बैजनाथ कुशवाहा, शशांक यादव, शैलेश लोधी, मनोज चौधरी, जगदीश नन्हेट, डॉ. बालमुकुंद यादव, परमानंद साहू और अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में मंच के साथी शामिल हुए।

सभी ने एक स्वर में कहा कि शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों का यह बलिदान नई पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया और समाज में एकता, भाईचारा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

अन्य ख़बरें

थेनी जेल से 17 कैदी फरार होने के बाद तमिलनाडु की सभी जेलों में तैनात होंगे हथियारबंद गार्ड

Newsdesk

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

Leave a Comment